फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Katra Crime
विज्ञापन
कटरा में वारदात, व्यापारियोें ने दोनों को पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में दोनों गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त
प्रयागराज। कटरा में नेतराम चौराहे के पास आधी रात फायरिंग कर कार सवार युवकों ने सनसनी फैला दी। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने मामूली बात पर वहां मौजूद दो व्यापारियों से नोकझोंक होेने पर गोलियां चलाईं। जिस पर जुटे अन्य व्यापारियों ने दोनों को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जहां हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुराना कटरा के रहने वाले अंकित जायसवाल व आयुष केसरवानी व्यापारी हैं। बुधवार रात 12 बजे के करीब दोनों नेतराम चौराहे के पास ट्रक से अपना माल उतरवा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने बताया कि इसी दौरान आए स्विफ्ट डिजायर कार सवार युवकों ने ट्रक हटाने को कहा। बगल से होकर जाने के लिए कहने पर दोनों गालीगलौच करने लगे और इनमें से एक ने रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। उसने एक के बाद एक दो गोलियां दागीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी जुट गए और दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम हरिकेश पांडेय निवासी गल्ला बाजार कटरा व संजय मिश्रा निवासी जोंधवल शिवकुटी बताया। हरिकेश ने बताया कि वह ठेकेदार है। उधर, घटना के कुछ देर बाद भुक्तभोगी व्यापारी अंकित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि एक हमलावर ने असलहा उसकी कनपटी पर सटाकर फायर किया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल गच गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त कर ली गई है जो हरिकेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें