Prayagraj News : काशी महाकाल एक्सप्रेस।
- फोटो : प्रयागराज
वाराणसी से इंदौर जाने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस का ठहराव कानुपर सेंट्रल के स्थान पर अब गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर होगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा इसकी समय सारिणी सोमवार को जारी कर दी गई। सप्ताह में एक दिन चलने वाली 20415 काशी महाकाल एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार वाराणसी से दिन में 3.15 बजे चलकर शाम 5.25-5.30 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 8.40-8.45 बजे गोविंदपुरी पहुंचेंगी। सुबह 9.05 बजे ट्रेन इंदौर पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20416 इंदौर से प्रत्येक सोमवार सुबह 10.15 बजे चलकर रात 9.15-9.20 बजे गोविंदपुरी, रात 12.30-12.35 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं देर रात 3.15 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।