फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : बदले रास्ते से 30 को चलेगी काशी, गोदान और नौतनवा एक्सप्रेस

Mon, 27 Mar 2023 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज आने वाली काशी, गोदान और नौतवना एक्सप्रेस 30 मार्च को बदले हुए रास्ते से चलेगी। इस वजह से संबंधित तिथि में उक्त ट्रेनें यहां विलंब से पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज आने वाली काशी, गोदान और नौतवना एक्सप्रेस 30 मार्च को बदले हुए रास्ते से चलेगी। इस वजह से संबंधित तिथि में उक्त ट्रेनें यहां विलंब से पहुंच सकती हैं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि औड़िहार-भटनी रेल खंड के इन्दारा स्टेशन के रिमॉडलिंग तथा इन्दारा- किरिहरापुर स्टेशन के मध्य दोहरीकरण कार्य की वजह से संबंधित रूट की कुछ ट्रेनों का रास्ता बदला जा रहा है।

विज्ञापन


गोरखपुर से 30 मार्च को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक काशी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-भटनी-वाराणसी-प्रयागराज जंक्शन के स्थान पर मनकापुर-अयोध्या कैंट –प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागराज जंक्शन आएगी।

उक्त तिथि में 15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर भी उसी मार्ग से संचालित होगी। इसके अलावा 30 मार्च को ही 11055 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस और 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-भटनी-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें