फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करवा चौथ आज, महिलाओं ने की खरीदारी

Thu, 29 Oct 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज में  पूजा सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अखंड सौभाग्य का पवित्र पर्व करवा चौथ बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को लालगोपालगंज के बाजार में सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिन भर खरीदारों की चहल-पहल से बाजार गुलजार रहा।
विज्ञापन

आचार्य राकेश शुक्ल ने बताया कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन महिलाएं भोर में सरगी खाकर निर्जला उपवास रखती हैं। रात को सोलह शृंगार कर करवा माता की पूजा होती है। चंद्र दर्शन के बाद छलनी से चांद व पति का चेहरा देखकर व्रत खोला जाता है। मान्यता है कि इस तपस्या से पति पर आने वाले सभी संकट दूर होते हैं। महिलाओं ने पूजा सामग्री, मिट्टी के करवा, छलनी, लाई-गट्टे, चूड़ियां और कपड़े खरीदे। मेहंदी लगवाने के लिए भी खूब भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें