फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima : लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और त्रिवेणी में लगाई पुण्य की डुबकी, दीपों की आभा घाट जगमगाए

Fri, 15 Nov 2024 06:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में लाखों श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य की डुबकी लगाई। संगम तट के अलावा बलुआ घाट, सरस्वती घाट, अरैल, दारागंज आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना में स्नान कर पुण्य की कामना की।
विज्ञापन
संगम प्रयागराज - फोटो : adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में लाखों श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य की डुबकी लगाई। संगम तट के अलावा बलुआ घाट, सरस्वती घाट, अरैल, दारागंज आदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना में स्नान कर पुण्य की कामना की। भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। दोपहर तक सारे घाटों पर भारी भीड़ रही। शाम को देव दीपावली का नजारा दिखा। लाखों दीयों की रोशनी से गंगा और यमुना के तट प्रकाशमान रहे। मानो ऐसा लगा कि आसमान के तारे घाटों पर आकर टिमटिमा रहे हैं। 

विज्ञापन





Trending Videos

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा जन ज्वार, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी

 कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार को गंगा के विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भक्तों ने दीपदान किया। शक्तिपीठ शीतला धाम में देवी दर्शन को भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं, मेले में महिलाओं-बच्चों ने जमकर खरीदारी की।

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान-दान करने से पुण्य मिलता है। इस दिन दान और नदियों के किनारे दीपक जलाया जाता है। शुक्रवार को कड़ा के कुबरी, कालेश्वर, हनुमान, वृंदावन, बाजार, बदनपुर, शहजादपुर, संदीपन, पल्हाना के गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान किया।

कड़ा क्षेत्र के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य व दीपदान किया। इसके बाद जयकारा लगाते हुए मां शीतला के दरबार पहुंचे। नारियल-चुनरी आदि का प्रसाद चढ़ाकर मां से परिवार की खुशहाली की कामना की। कड़ा धाम में लगे कार्तिक मेले में भक्तों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने शृंगार प्रसाधन के साथ घरेलू सामानों और बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की।
विज्ञापन

वाहनों के प्रवेश पर रही पाबंदी

कार्तिक मेले में स्थानीय के अलावा प्रतापगढ़, फतेहपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, सुल्तानपुर, चंदौली से बड़ी संख्या भक्त पहुंचे। सभी ने दर्शन-पूजन किया। भीड़ को देखते हुए सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। पुलिस चेक प्वाइंट को देखा। बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें