पथरचट्टी रामलीला कमेटी की कर्णघोड़ा शोभायात्रा के साथ दशहरा पर्व का शंखनाद हो गया। रविवार शाम हीवेट रोड स्थित चमेली बाई धर्मशाला से शुरू शोभायात्रा में ध्वज-पताका, भगवान गणेश, मांग दुर्गा, शिव संग बजरंग बली की अगुवाई में कलात्मक विद्युत की छटा लोगों को मोहती रहीं।
पथरचट्टी रामलीला कमेटी की कर्णघोड़ा शोभायात्रा के साथ दशहरा पर्व का शंखनाद हो गया। रविवार शाम हीवेट रोड स्थित चमेली बाई धर्मशाला से शुरू शोभायात्रा में ध्वज-पताका, भगवान गणेश, मांग दुर्गा, शिव संग बजरंग बली की अगुवाई में कलात्मक विद्युत की छटा लोगों को मोहती रहीं। राम कथा प्रसंगों पर आधारित चौकियों को देखने के लिए उमड़ी भीड़ की वजह से कई सड़कों पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
शोभायात्रा में भगवान सूर्य की भव्य चौकी के साथ भक्ति गीतों को बजाते 10 डीजे बैंड के साथ सबसे आगे ध्वजा-बैनर लिए स्वयंसेवक चल रहे थे। यात्रा की अगुवाई कर रहे कमेटी के अध्यक्ष पं. मुकेश पाठक, महामंत्री विजय सिंह के साथ,कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल, संयोजक रमेश कुमार जायसवाल, व्यवस्थापक धर्मेंद कुमार, कुमार भइया जी, मीडिया प्रभारी लल्लूलाल गुप्त सौरभ, सतीशचंद्र, विजय वैश्य आदि रहे। शोभायात्रा हीवेट रोड से मोहत्सिमगंज, साउथ मलाका, पथरचट्टी मैदान से होते हुए कोठापार्चा से राम भवन, बताशा मंडी होते हुए जानसेनगंज, ठठेरी बाजार होते हुए बादशाही मंडी पर समाप्त हुई।
ध्वनि-प्रकाश के माध्यम से होगी पजावा की रामलीला, मंच पूजन
महंत बाबा हाथीराम पजावा राम लीला कमेटी ने दशहरा की तैयारी पूरी कर ली है। ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से होने वाली रामलीला के लिए रविवार को दो मंजिला मंच की पूजा की गई। मोहनजी टंडन और निर्देशक सचिन कुमार गुप्ता के मुताबिक इस बार लीला का मंचन कुछ अलग होगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन,रामलीला संयोजक राजेश मेहरोत्रा, गिरीशंकर प्रभाकर, अभिषेक जायसवाल एवं रामलीला के सभी कलाकार उपस्थित रहे। सोमवार को ताड़का वध से रामलीला का मंचन शुरू होगा। साथ ही दस भगवान की शृंगार चौकी निकलेगी।