Karmveer Award Fellowship by Congress Party
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। आयुर्वेद की पढ़ाई के साथ ही साहित्य के प्रति भी समर्पण के कारण प्रयागराज के सनातन मिश्र को पीसीसी रेक्स की ओर से आईआईटी, नई दिल्ली में 12 अक्तूबर को आयोजित समारोह में ‘करमवीर अवार्ड फेलोशिप’ से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान साहित्य और मेडिकल में एक साथ सफलतापूर्वक जुड़ाव के लिए ‘नान एकेडेमिक अचीवमेंट’ के लिए दिया जाएगा।
सनातन ने आयुर्वेद की पढ़ाई केदौरान ही टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करते हुए मोबाइल पर ही कहानियां लिखीं। ब्लू रोज और नोशन प्रेस की ओर से प्रकाशित उनकी नई पुस्तक ‘सस्ती किताब’ को पाठकों के बीच सराहना मिली है। उनकी पहली किताब ‘मलंग’ युवाओं के बीच चर्चा में रहने के साथ ही बेस्ट सेलर भी रही है।
भारत सेवाश्रम संघ का चार दिनी वार्षिकोत्सव आज से
प्रयागराज। भारत सेवाश्रम संघ का चार दिनी वार्षिकोत्सव दस से 13 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे गैरिक पताका उत्तोलन से शुरुआत के बाद विभिन्न स्कूलों के मेधावियों को छात्रवृत्ति और उपहार दिए जाएंगे। शाम पांच बजे से आयोजित कार्यक्रम में सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी भी रहेंगी।
लखनऊ में नए नेताओं का स्वागत कल
प्रयागराज। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, पार्टी का नया अध्यक्ष चुने जाने पर विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू और विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर आराधना मिश्रा का 11 अक्तूबर को लखनऊ में स्वागत करेंगे। इस आशय का निर्णय जीरो रोड कार्यालय पर अनिल द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में पीसीसी सदस्य किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, तस्लीमुद्दीन, डॉ.एसबी लाल, मुमताज अंसारी, मनीष मिश्रा, सुभाष यादव, अनिल कुशवाहा, धर्मराज पांडेय आदि मौजूद थे। वहीं कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने कहा हैकि लल्लू का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और अनुग्रह नारायण सिंह को सलाहकार परिषद का महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। पार्टी और मजबूत होगी।