फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को किया नमन

Mon, 27 Jul 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कारगिल विजय दिवस के मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कारगिल युद्ध में अपनी जान की बाजी लगाने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। मुख्य कार्यक्रम वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से सेना छावनी परिसर स्थित ‘शहीद वाल’ पर हुआ, जिसमें पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल एमएन रावत, पूर्व आइएएस अधिकारी आरएस वर्मा, रेलवे अधिकारी प्रमिला सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। उसके बाद कार्यक्रम मेें उपस्थित सेनाधिकारियों, गणमान्य लोगों ने भारत माता की जय, कारगिल शहीद अमर रहें, वंदे मातरम का जयघोष किया। देर शाम शहीद वाल पर कैंडल जलाकर उन्हें फिर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


 कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए अमर जवानों के परिजनों व इसमें हिस्सा लेने वाले कुछ अधिकारियों, सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि कारगिल युद्ध जिसे आपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। विश्व के इतिहास में सबसे अधिक ऊंचाई पर यह युद्ध लड़ा गया है। सेना के जांबाज अधिकारियों, सैनिकों ने 18 से लेकर 24 हजार फीट की ऊंचाई पर दुश्मनों से लोहा लेेते हुए उनके छक्के छुड़ाए।

 विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिकों ने जांबाजी दिखाते हुए 26 जुलाई 1999 को विजय दिवस तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में सूबेदार पीएन ओझा, सूबेदार आइसी तिवारी, हवलदार आइजे राम, हवलदार श्याम सुंदर यादव समेत कई सेनाधिकारियों, सैनिकों ने युद्घ से जुड़ी तमाम स्मृतियां सांझा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम मेें वीरेंद्र कुमार पाठक, आनंद मिश्रा, आरके सिंह, रणवीर सिंह, पुष्पा देवी, पूनम पाठक, नाज फातिमा, दीपिका सेठ, राजेश्वरी पटेल, सरिता देवी, ललिता अग्रवाल, हरदीप, डॉ. गायत्री सिंह, निशा जायसवाल, महेश त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे। संचालन सूबेदार श्याम सुंदर पटेल ने किया।

दूसरी ओर शिव शक्ति सेना की ओर से ऐतिहासिक लोकनाथ चौक पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था संचालक अजय गुप्ता, महासचिव आचार्य देवी प्रसाद शर्मा, मेजर अशोक शर्मा, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, बादल केसरवानी, राजकृष्ण अग्रवाल, अजय जैन समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें