फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : करछना स्टेशन का हुआ कायाकल्प, पीएम मोदी 22 को करेंगे लोकार्पण

Sat, 17 May 2025 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। इसे अमृत भारत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। बृहस्पतिवार 22 मई को पीएम मोदी करछना समेत अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
करछना रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। इसे अमृत भारत रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। बृहस्पतिवार 22 मई को पीएम मोदी करछना समेत अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इसमें उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के नौ रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करछना समेत जोन के सभी नौ रेलवे स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किए गए हैं। इन स्टेशनों में प्रयागराज मंडल के करछना, गोविंदपुरी, झांसी मंडल के ओरक्षा, पुखरायां और आगरा मंडल के फतेहाबाद, गोविंदगढ़, गोवर्धन, महुआ मंडावर और ईदगाह रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों को अत्याधुनिक भवन के साथ अन्य यात्री सुविधाओं से लैस किया गया है। बता दें अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कई रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जाने के लिए वर्चुअली आधारशिला रखी थी।

विज्ञापन


प्रयागराज के करछना रेलवे स्टेशन की बात करें तो 9.8 करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्विकास किया गया है। यहां स्टेशन की नई इमारत बनाई गई है। यहां पहले चार प्लेटफॉर्म थे, लेकिन अब इनकी संख्या पांच हो गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर हुए हैं कई कार्य

स्टेशन पर तीन मीटर चौड़ा एक नया पैदल यात्री पुल भी बनाया गया है। इसके अलावा सभी पांच प्लेटफॉर्म हाई लेवल के कर दिए गए हैं। ताकि ट्रेन में चढ़ने और उतरने में यात्रियों को परेशानी न हो। यहां यात्री प्रतीक्षालय, दिव्यांग फ्रेंडली रैंप आदि का भी निर्माण किया गया है। बता दें पूर्व में करछना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन पर ही स्टेशन इमारत थी। वहां पहुंचने के लिए यात्रियों को यात्री पुल पार करना होता था, लेकिन अब प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही नई इमारत का निर्माण किया गया है।

यात्रियों को मौसम की मार से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चार छोटे शेड भी लगाए गए हैं। फुट ओवरब्रिज पर रैंप की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यात्रियों के बैठने के लिए 24 बैंच का भी इंतजाम किया गया है। दिव्यांगजनों के साथ ही यात्रियों के लिए यहां आधुनिक शौचालय बनाए गए हैं।

करछना समेत एनसीआर जोन के नौ स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए गए हैं। इनका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मई को वर्चुअली किया जाएगा। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें