फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या विद्याधन पाकर खिले चेहरे

Sat, 20 Aug 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से चयनित सदर तहसील की 323 छात्राओं में से 287 को शुक्रवार को कन्या विद्याधन वितरित किया गया। 36 छात्राओं का चेक बैंक से तैयार नहीं होने के कारण उन्हें बाद में चेक सौंपा जाएगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम के नेतृत्व में हुए कन्या विद्याधन के वितरण में यूपी बोर्ड, संस्कृत एवं मदरसा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

30 हजार के चेक मिले 
केपी इंटर कॉलेज में हुए समारोह में विधायक परवेज अहमद एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र कुमार सिंह के हाथों छात्राओं को 30 हजार रुपये का चेक दिया गया। कन्या विद्याधन में चयनित छात्राओं को उनकी मेरिट के आधार पर चुना गया। अल्पसंख्यक छात्राओं के अंक 79.4 फीसदी, एससी-एसटी के 81 फीसदी, सामान्य सहित अन्य सभी वर्ग की छात्राओं की मेरिट 86.9 फीसदी रही। सामान्य वर्ग की छात्राओं की मेरिट का निर्धारण जन्म तिथि के आधार पर किया गया। इसमें 11 जुलाई 2000 जन्मतिथि वाली छात्राओं को ही चुना गया।
जिले में 3435 छात्राओं को मिलना है विद्याधन
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि जिले में कुल 3435 छात्राओं का चयन कन्या विद्याधन के लिए किया गया है। इसमें यूपी बोर्ड की 2317, संस्कृत एवं मदरसा बोर्ड की 129, सीबीएसई की 643 एवं आईसीएसई की 215 छात्राओं का चयन किया गया है। इनके प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड को भेजा गया है। समारोह में किदवई मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘बेटी पढ़ेगी तो बेटी बढ़ेगी’ गीत पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय मो. रफीक, सह जिला विद्यालय निरीक्षक बीएन सिंह, केपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। संचालन उमेश खरे एवं बृजेश खरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें