फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के साया के बीच निकलेगी कांवड़ यात्रा, जानें कांवड़ियों और शिवालयों के लिए क्या जारी हुई गाइड लाइन

Wed, 24 Jun 2020 08:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

सावन में कांवड़ यात्रा तो निकलेगी, लेकिन कोरोना महामारी के साए के बीच। शिवालयों तथा आयोजकों को इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। मंदिरों में इसे सुनिश्चित कराने के साथ कांवड़ियों को भी निर्देशों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन


सावन में दश्वाश्मेध घाट, पंडिला महादेव समेत कई मंदिरों में जल चढ़ाया जाता है। कांवड़िये काशी विश्वनाथ मंदिर में भी जल चढ़ाते हैं। इसके लिए कांवड़िये पैदल ही वाराणसी तक की यात्रा पूरी करते हैं। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बुधवार को शिवालय के पुजारियों, प्रबंधकों, कांवड़ समितियों के प्रतिनिधियाें के साथ बैठक में कोरोना वायरस से बचाव पर चर्चा की।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
डीएम ने शिवालयाें, घाटों पर गाइडलाइन के अनुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इसके तहत मंदिर में एक समय में पांच से अधिक लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे। नियमित तौर पर सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। सभी के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। बैठक में एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी यमुनापार, एसपी गंगापार, सभी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

ज्यादातर समितियाें ने कांवड़ यात्रा निकालने से किया मना

ज्यादातर कांवड़ समितियों ने इस वर्ष यात्रा नहीं निकालने का निर्णय लिया है। इस बाबत उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा है। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि ज्यादातर बड़ी समितियों ने लिखकर दिया है कि इस वर्ष वह कांवड़ यात्रा नहीं उठाएंगी। एडीएम सिटी का कहना है कि इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग व्यक्तिगत स्तर कांवड़ उठाते हैं। इसके मद्देनजर भी तैयारी की जा रही है।

एक तरफ से बंद रहेगा वाराणसी का मार्ग

कांवर यात्रा के मद्देनजर सावन माह के दौरान वाराणसी जाने वाली सड़क एक तरफ से बंद रहेगी। यह मार्ग कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा। आम नागरिकों तथा वाहनों के लिए उस पर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। एडीएम सिटी ने बताया कि सुरक्षा के साथ कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखकर पूरे मार्ग पर चिकित्सीय तथा अन्य सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें