फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा ने लुभाया, कीडगंज जगमगाया

Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। चांदपुर सलोरी से शुरू हुआ दधिकांदो उत्सव का सिलसिला शुक्रवार को कीडगंज, त्रिवेणी रोड पर मेले के साथ पूरा हुआ। हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार होकर ‘कान्हा-बलदाऊ’ का दल निकला तो हर कोई उन्हें निहारता रहा। आकर्षक विद्युत सजावट के बीच पूरा कीडगंज जगमगाया। दोनों भाइयों के दल को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बैंडबाजा, पताका, हाथी घोड़े के साथ,दर्जन भर से ज्यादा आकर्षक चौकियां भी दल में शामिल रहीं।
विज्ञापन

हरिहर बाबा मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सीमेट्री रोड से  त्रिवेणी रोड, नेतानगर चौराहा, कोठापार्चा, आर्य कन्या चौराहा, शंकर लाल भार्गव रोड होते हुए दधिकांदो मैदान पहुंच कर पूरी हुई। दल निकलने वाले रास्ते के दोनों किनारे बने मकानों के बारजों से महिलाओं और बच्चों ने कान्हा बलदाऊ की मोहक छवियों को निहारा। दल निकलने से पहले हरिहर बाबा मंदिर पर कमेटी के संरक्षक गणेश केसरवानी की अगुवाई में पूजा अर्चना की गई। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच दोनों भाइयों की आरती उतारी गई। कान्हा-बलदाऊ हाथी पर और चांदी की चौकी पर राधारानी विराजीं। झूला, सर्कस और जादू का आनंद बच्चों के साथ बड़ों ने भी लिया। दल में अमरेश जायसवाल, प्रणविजय सिंह, लल्लन जायसवाल, अशोक केेसरवानी, अजय जायसवाल, पीयूष जायसवाल, उमेश गुप्ता, अरविंद, मंजू यादव,वेदप्रकाश आदि मौजूद थे।

 बारिश ने बढ़ाई परेशानी
शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने मेले का रंग फीका किया। कीचड़ में लोग परेशान हुए। दुकानदारों को भी दिक्कतें हुईं लेकिन बारिश बंद हुई तो लोग फिर पूरे उत्साह से उमड़े और देर रात तक मेले का आनंद लेते हुए खरीददारी करते रहे।
विज्ञापन


 कंस वध की लीला आज 
दधिकांदो उत्सव की समाप्ति पर शनिवार को दधिकांदो मेला कमेटी की ओर से दधिकांदो मैदान पर  कंस वध की लीला होगी। भगवान श्रीकृष्ण 25 फीट के कंस के पुतले का दहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें