फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में की थी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
Kalindipuram Murder Case, accused arrested
विज्ञापन
कालिंदीपुरम में बंद कमरे में मिली थी लाश, बच्चों को लेकर पति फतेहपुर हो गया था फरार
विज्ञापन

पोस्टमार्टम भी हुआ, सिर में डंडे से प्रहार मारा था सन्नो को
प्रयागराज। धूमनगंज के कालिंदीपुरम में रहने वाली सन्नो पटेल (32) की हत्या उसके पति शिवम ने ही की थी। उसे शक था कि सन्नो का एक रिश्तेदार के साथ संबंध था। इसी कारण उसने सन्नो के सिर पर डंडे से प्रहार कर उसे मारा डाला और बच्चों को लेकर वहां से फतेहपुर भाग निकला था। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने बुधवार को शिवम को गिरफ्तार कर लिया।
शिवम और उसकी पत्नी सन्नो कालिंदीपुरम में सुगम विहार कालोनी में किराए पर रहते थे। मंगलवार की सुबह भीषण बदबू से परेशान पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शिवम के घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर सन्नो की लाश पड़ी हुई थी। शिवम, उसके दोनों बेटे ईशू (8) और आशू (6) का कुछ पता नहीं था। शिवम का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि फतेहपुर में है। पुलिस की एक टीम ने उसे बुधवार को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया। शिवम ने हत्या की बात कुबूल कर ली। उसने बताया कि सन्नो अक्सर अपने एक रिश्तेदार से मिलने जाती थी। उसे पसंद नहीं था तो भी वह मानती नहीं थी। घर में इसी कारण अक्सर झगड़ा भी होता था। हत्या वाले दिन इसी बात को लेकर फिर झगड़ा हुआ तो शिवम ने गुस्से में आकर डंडे से सन्नो से सिर में प्रहार कर उसे मार डाला। इसके बाद दोनों बच्चों को लेकर वह फतेहपुर भाग निकला। प्रयागराज लौटा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज ने बताया कि सन्नो अंतिम बार 19 अक्तूबर को देखी गई थी। संभवत: उसी रात उसे मार दिया गया। शिवम से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सन्नो का बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में अंतिम संस्कार किया गया। फतेहपुर से बड़ी संख्या में उसके मायके वाले पहुंचे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि सिर में प्रहार से उसकी मौत हुई। पुलिस सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें