फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

railway : पहले सफर में कालिंदी फुल, 195 में कन्नौज तो 225 रुपये में पहुंचेंगे फर्रुखाबाद, सांसद ने किया रवाना

Sat, 05 Aug 2023 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से कालिंदी एक्सप्रेस शुरू होने का सबसे ज्यादा फायदा यहां से कन्नौज, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। क्योंकि इन तीनों ही शहरों के लिए यहां से एक भी सीधी ट्रेन नहीं है। प्रयागराज के लोगों को कानपुर जाने के बाद वहां से दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर कालिंदी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं सांसद केशरी देवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालिंदी एक्सप्रेस के रूप में प्रयागराज से पहली बार कन्नौज, फर्रुखाबाद और मैनपुरी के लिए सीधी ट्रेन शुरू हो गई है। प्रयागराज से अपने पहले ही सफर में कालिंदी एक्सप्रेस फुल हो गई। इसकी सभी श्रेणी में प्रतीक्षा सूची है। पांच अगस्त की दोपहर 3.50 बजे कालिंदी एक्सप्रेस प्रयागराज से पहली बार अपने सफर के लिए रवाना हुई। सांसद केशरी देवी पटेल इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के स्लीपर से कन्नौज को किराया 195 तो फर्रुखाबाद का किराया 225 रुपये है।

विज्ञापन


प्रयागराज से कालिंदी एक्सप्रेस शुरू होने का सबसे ज्यादा फायदा यहां से कन्नौज, फर्रुखाबाद और मैनपुरी जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। क्योंकि इन तीनों ही शहरों के लिए यहां से एक भी सीधी ट्रेन नहीं है। प्रयागराज के लोगों को कानपुर जाने के बाद वहां से दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है। फिलहाल कालिंदी एक्सप्रेस के शुरू होने से यह समस्या दूर हो जाएगी। कालिंदी एक्सप्रेस हर रोज प्लेटफार्म नंबर छह से दोपहर 3.50 बजे चलकर शाम 5.05-5.07 फतेहपुर और शाम 6.15-6.20 बजे कानपुर, रात आठ बजे कन्नौज, 9.45 बजे फर्रुखाबाद, रात 11.25 बजे मैनपुरी, 12.15 बजे शिकोहाबाद, रात 2.22 बजे अलीगढ़ होते हुए सुबह 9.05 बजे भिवानी पहुंच जाएगी।

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस का प्रयागराज तक विस्तार हो जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर से इसका नंबर भी बदल जाएगा। यहां से इसका नंबर 14117 रहेगा, जबकि भिवानी से आने वाली ट्रेन का नंबर 14118 रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से कालिंदी एक्सप्रेस से विभिन्न स्टेशनों का किराया

स्टेशन का नाम - स्लीपर - एसी थर्ड - एसी टू - एसी फर्स्ट
कन्नौज - 195 - 505 - 710 - 1175

फर्रुखाबाद - 225 - 600 - 845 - 1405
मैनपुरी - 245 - 670 - 950 - 1585

रोहतक - 400- 1090 - 1560 - 2615
भिवानी - 415 - 1125 - 1610 - 2705

कालिंदी एक्सप्रेस में श्रेणी वार आरक्षित बर्थ की संख्या

स्लीपर - 504
एसी थ्री - 128

एसी टू - 20
एसी फर्स्ट - 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें