फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने ली स्थायी जज की शपथ

विज्ञापन
Justice Neeraj Tiwari - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
दो अपर न्यायाधीशों का कार्यकाल बढ़ा
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने शनिवार को आयोजित एक समारोह में अपर न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को स्थायी न्यायमूर्ति की शपथ दिलाई। शपथ मुख्य न्यायाधीश के पुस्तकालय कक्ष में अपरान्ह 2 बजे आयोजित सादे समारोह में दिलाई गई। समारोह में अन्य न्यायमूर्तिगण, न्यायिक अधिकारी और बार के पदाधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा न्यायमूर्ति तिवारी की नियुक्ति के आदेश पर 20 सितंबर 19 को नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई । दो वर्ष पूर्व न्यायमूर्ति तिवारी अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। 22 सितंबर को कार्यकाल पूरा हो रहा था। जज बनने से पहले ये कई विश्वविद्यालयों और संस्थाओं के स्थायी अधिवक्ता रहे हैं।
विज्ञापन

इसी समारोह में न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी और न्यायमूर्ति इरशाद अली को अपर न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई। शपथ मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई। इन दोनों न्यायमूर्तियों का कार्यकाल अगले छह माह के लिए अपर न्यायाधीश के रूप में बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें