जस्टिस गोविंद माथुर ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ले ली है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने जस्टिस माथुर को मुख्य न्यायाधीश के न्यायकक्ष में शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति माथुर राजस्थान उच्च न्यायालय में वकालत कर चुके हैं। बाद में उन्हें न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया। अभी तक जस्टिस माथुर कार्यवाहक न्यायामूर्ति के तौर पर कार्य कर रहे थे।