कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से मंगलवार को हुई जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी) 2019 की प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में मात्र 13.89 फीसदी उपस्थिति रही। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सबसे कम उपस्थिति आगरा में मात्र 7.85 फीसदी रही, यहां पंजीकृत 2205 परीक्षार्थियों में मात्र 173 उपस्थित रहे जबकि भागलपुर में पंजीकृत कुल 455 अभ्यर्थियों में 97 अर्थात 21.32 फीसदी उपस्थित रहे। जेएचटी परीक्षा यूपी-बिहार के कुल 17 शहरों में हुई।