फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई भर्ती परीक्षा की कॉपी में मिले 500, 2000 के नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में नोट निकलने के मामले सामने आते थे, परंतु यह बीमारी अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की अवर अभियंता परीक्षा (जेई) 2013 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान आयोग को 500 से लेकर 2000 रुपए तक के नोट मिले हैं। आयोग ने उत्तर पुस्तिकाओं में नोट मिलने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कॉपी में नोट रखने वाले चार अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त करते हुए सभी परीक्षाओं से एक वर्ष के लिए डिबार कर दिया है।
विज्ञापन

आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से डिबार परीक्षार्थियों की सूची में संजय कुमार पाठक निवासी महोबा, हरिशंकर बघेल निवासी आगरा, अंशु कुमार पांडेय निवासी अयोध्या एवं कमलेश यादव निवासी गाजीपुर के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने चारों परीक्षार्थियों को डिबार किए जाने की सूचना संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली, कर्मचारी चयन आयोग नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज सहित देश के सभी लोक सेवा आयोगों को भेज दी है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने चारों परीक्षार्थियों का अभ्यर्थन निरस्त करने के साथ इनको 15 नवंबर 2019 से एक वर्ष के लिए डिबार कर दिया है। डिबार की अवधि में यह परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की किसी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। आयोग की ओर से संघ लोक सेवा आयोग सहित अन्य आयोगों को सूचना भेज दिए जाने के बाद इन अभ्यर्थियों को संबंधित आयोगों की परीक्षा में शामिल होने पर रोक लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें