फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के बाहर धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टर, इमरजेंसी सेवाएं बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर के बाहर धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टर, इमरजेंसी सेवाएं बाधित, भटके मरीज
विज्ञापन

प्रयागराज। नीट पीजी काउंसलिंग की मांग पर अड़े जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार की रात आंदोलन तेज कर दिया। दिल्ली में आंदोलित साथी डॉक्टरों के साथ हुई अभद्रता और गिरफ्तारी से नाराज डॉक्टर ट्रामा सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। जूनियर डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार और धरना देने से एसआरएन अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं बाधित हो गईं। अस्पताल में भर्ती ही नहीं रेफर होकर आए मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई।
एमएलएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर कई दिनों से कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली में इसी मुद्दे आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का उत्पीड़न ही नहीं गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बाद एकत्र हुए जूनियर डॉक्टरों ने नारेबाजी करते ट्रामा सेंटर की सेवाओं का बहिष्कार किया फिर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनवर के मुताबिक भविष्य की चिंता में आंदोलित साथी डॉक्टरों की गिरफ्तारी गलत है। इससे पूर्व जूनियर डॉक्टरों के साथ अभद्रता भी की गई। ठंड में मांगों को पूरा करने पर अड़े जूनियर डॉक्टर देर रात तक धरने पर बैठे रहे। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन की जानकारी पर स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को भेजा गया है। वार्डों में ही नहीं ट्रामा सेंटर पहुंचे मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें