फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसी का कंप्रेशर फटने से जूस की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली में बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहे के पास स्थित जूस की दुकान पर शनिवार रात नौ बजे के करीब आग लग गई। जीटीबी नगर निवासी यूसुफ यह दुकान चलाते हैं। जिस भवन में नीचे के तल पर यह दुकान है, उसके ऊपरी तलों पर भी दुकानें हैं। यह दुकान देर रात तक खुलती है।
विज्ञापन

शनिवार रात 9:30 बजे के करीब दुकान में लगा एसी का कंप्रेशर फट गया। लोगों ने सूचना दी तो पुलिस संग फायर ब्रिगेड भी आ गई। मौके पर दो फायर टेंडर मंगाए गए और फिर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। हालांकि, तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल गया। सीएफओ डॉ.आरके पांडेय ने बताया कि एसी का कंप्रेशर फटने की बात सामने आई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें