फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कचहरी में होगा न्यायिक कार्य, परिसर का कराया गया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
judicial work to be held in district court from today
विज्ञापन
प्रयागराज। लंबे समय तक बंद रहने के बाद जिला न्यायालय में मंगलवार से न्यायिक कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कचहरी कंटेनमेंट जोन में आ जाने के कारण बंद चल रही थी। जिला जज विनोद कुमार ने जिला न्यायालय में चार अगस्त से न्यायिक कार्य शुरू किए जाने का आदेश 30 जुलाई को जारी किया था। जिला जज ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि न्यायालय में आने वाले कर्मचारियों, पुलिसकर्मी, अधिवक्ताओं और वादकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। परिसर में बिना मास्क के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला जज ने न्यायालय परिसर में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराए जाने का निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में नजारत अनुभाग ने जिला अधिवक्ता संघ के सहयोग से नगर निगम कर्मियों के द्वारा शनिवार और रविवार को परिसर में सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है। जिला न्यायालय खुलने से जिन लोगों के जमानत प्रार्थना पत्र या अस्थायी निषेधाज्ञा की अर्जियां लंबित हैं उनको तो फायदा होगा साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी क्योंकि नोटरी और रजिस्ट्री जैसे तमाम महत्वपूर्ण काम अटके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें