फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरबोट सेवा: वाराणसी से प्रयागराज तक जल परिवहन सेवा दो-तीन महीने में, मार्च में शुरू हो जाएगा आवागमन

Thu, 21 Feb 2019 12:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
water transport
विज्ञापन

वाराणसी से प्रयागराज के बीच जल परिवहन की सुविधा दो से तीन महीने में शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय पोत परिवहन राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने प्र्रेसवार्ता में बताया गंदी में ड्रेनेज का काम शुरू है। करछना के पास गंगा नदी पर जेट्टी भी बनाया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि हल्दिया से वाराणसी के बीच जल परिवहन शुरू है। इसके बीच लोगों के आवागमन के साथ कारगो भी चलाए जा रहे हैं। नदी की सफाई तथा जेट्टी का निर्माण पूरा होने के बाद दो से तीन महीने के भीतर प्रयागराज तक इस सेवा का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवहन सेवा के लिए गंगा में पर्याप्त जल स्तर बना रहे इसके लिए जल मंत्रालय से समझौता हुआ है। दावा किया कि इस बार यह योजना फेल नहीं होगी। पिछले दिनों संगम स्नान के लिए आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 28 फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह से वाराणसी से प्रयागराज के बीच गंगा नदी में एयरबोट सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस बाबत बताया कि ट्रायल के लिए एक एयरबोट वाराणसी में मंगा लिया गया है। अन्य तैयारी भी की जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मार्च में एयरबोट सेवा भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें