जेएनयू की छात्रा ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
प्रयागराज। अतरसुइया पुलिस 85 साल के बुजुर्ग गनीउर रहमान को परेशान कर रही है। गनीउर रहमान की पोती जेएनयू की छात्रा हैं। छात्रा का आरोप है कि उनके मकान का विवाद अदालत में चल रहा है। अतरसुइया एसओ, चौकी इंचार्ज रानीमंडी और एक सिपाही लगातार फोन कर बुजुर्ग को तुरंत मकान खाली करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होेंने डीआईजी से मिलकर इसकी शिकायत भी की है।