कांग्रेस नेता अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महाकुंभ में लगाई डुबकी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने बुधवार को महाकुंभ में डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की व देश की सुख शांति, समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके साथ पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने भी संगम में डुबकी लगाई।
महाकुंभ में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने परिवार संग किया स्नान
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बुधवार को परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि महाकुंभ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की महिमा और सनातन परंपरा की अखंडता का जीवंत प्रमाण है।