फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एई दफ्तर में जेई की पिटाई से हड़कंप

विज्ञापन
Jey beaten up in AE office
विज्ञापन
प्रयागराज। भुगतान के विवाद को लेकर पीडब्ल्यूडी में जेई-ठेकेदार के बीच हाथापाई के बाद मारपीट से हड़कंप मच गया। जेई पर हमला तब हुआ, जब वह सहायक अभियंता के दफ्तर में वार्ता के लिए बुलाए गए थे। शोर-शराबा मचने पर अभियंताओं व कर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की। बवाल होने की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर अलग किया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी परिसर में दोपहर बाद सड़क निर्माण के भुगतान को लेकर जेई-ठेकेदार के बीच कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। निर्माण खंड-चार (कुंभ मेला) डिवीजन में तैनात जेई वीके राय का कहना है कि एई रथिन सिन्हा के दफ्तर में एक सड़क निर्माण के बिल के बावत बातचीत के लिए उन्हें बुलाया गया था। उसी दौरान ठेकेदार राजेंद्र ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट होने पर जेई ने डायल-100 को अपने मोबाइल से सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस के पहुंचने पर जेई को वहां से निकाला जा सका। जेई ने बताया कि सैदाबाद ब्लाक में 1300 मीटर लंबे जगतपकरी -छतबेला संपर्क मार्ग का अनुबंध दिसंबर 2017 में ही पूरा हुआ था।
ठेकेदार ने निर्माण एक हजार मीटर ही किया, जबकि दो वर्ष बाद वह तीन सौ मीटर अतिरिक्त कार्य के भी भुगतान का दबाव बना रहे थे। ठेकेदार ने तारकोल व बिटुमिन भी देने के लिए जेई से कहा था। जेई का कहना है कि तारकोल और बिटुमिन दिया जा चुका है और काम भी पूरा हो चुका है। ऐसे में जबरिया भुगतान का दबाव स्वीकार न करने पर ठेकेदार ने उन पर हमला कर दिया। जेई ने बताया कि अभियंता संगठन को प्रकरण से अवगत कराया गया है। रविवार को इस मामले में पुलिस को तहरीर दी जाएगी। उधर, ठेकेदार राजेंद्र से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें