फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज  : बेटी की शादी के लिए रखे 15 लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी, परिवार गया था आजमगढ़

Sun, 20 Sep 2026 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तेलियरगंज स्थित न्यू मेंहदौरी में बंद मकान को चोरों ने निशा बनाकर बेटी की शादी के लिए रखे करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये नकद ले गए।
विज्ञापन
चोरी। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलियरगंज स्थित न्यू मेंहदौरी में बंद मकान को चोरों ने निशा बनाकर बेटी की शादी के लिए रखे करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये नकद ले गए। चोरों ने घर के चार दरवाजों, लोहे की खिड़की और अलमारी के ताले तोड़कर सामान खंगाला। परिवार के एक सदस्य की मौत होने पर सभी लोग आजमगढ़ स्थित पैतृक गांव गए थे। शिवकुटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

न्यू मेंहदौरी निवासी राजमणि यादव ने पुलिस को बताया कि उनके भाई की आकस्मिक मौत के बाद वह परिवार के साथ 14 सितंबर को आजमगढ़ चले गए थे। घर में ताला बंद था। आरोप है कि 18 और 19 सितंबर की रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरों के दरवाजे और अलमारी तोड़कर सामान बिखेर दिया।

विज्ञापन


आलमारी में बेटी की शादी के लिए रखे सोने की चेन, मंगलसूत्र, हार, कंगन, पांच अंगूठियां, नथिया, कान की बालियां और नाक की कील समेत करीब 15 लाख रुपये के जेवर रखे थे। चोर इन्हें ले गए। इसके अलावा चांदी की पायल, बिछिया, प्लेट, पान, सुपारी और नारियल समेत अन्य सामान और एक लाख रुपये नकद भी चोरी कर लिया। रविवार पड़ोसियों ने घर का मुख्य गेट खुला देखा तो इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे और डायल-112 पर घटना की जानकारी दी। शिवकुटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

दधिकांदो मेला देखने आए युवक की बाइक चोरी

प्रयागराज। होलागढ़ के मुकुंदपुर निवासी अजय जायसवाल पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात तेलियरगंज में दधिकांदो मेला देखने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक मेहंदौरी चौकी के पास खड़ी की थी। मेला देखने के बाद भोर में लौटे तो बाइक चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुद पता नहीं चल सका। शिवकुटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें