फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आभूषण व्यापारी के साथ टप्पेबाजी, कार के अंदर रखा बैग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत एडीए मोड के पास शुक्रवार देर शाम शहर से लौट रहे आभूषण व्यापारी के साथ टप्पेबाजी हो गई। टप्पेबाज ने कार के अंदर रखा बैग गायब कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, लेकिन टप्पेबाज का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांद खेमरिया निवासी धर्मेंद्र सोनी अपने चार दोस्तों के साथ किसी काम से शहर गए हुए थे। रात आठ बजे लौट रहे थे। एडीए मोड के पास उनकी कार पंचर हो गई। सभी दोस्त डिग्गी से स्टैपनी निकालकर आगे का टायर बदल रहे थे। लाइन कटी होने के कारण अंधेरा था। इसी बीच पीछे वाली सीट पर रखा उनका बैग किसी ने गायब कर दिया।
धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने जैसे कार खड़ी की तभी वहां से गुजर रहे युवक ने उनको बताया कि आगे का टायर पंचर है। इस दौरान वह पास में ही खड़ा था। उन्होंने उसी पर टप्पेबाजी करने का अंदेशा जताया है। बताया कि बैग में पचास हजार रुपये नकद और अन्य सामान मौजूद था। सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। पीड़ित मामले की लिखित शिकायत कर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें