फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोरी में जेई निलंबित

विज्ञापन
JE suspended of electricity sub-center in bribery - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
रिश्वतखोरी में विद्युत उपकेंद्र के जेई निलंबित
विज्ञापन

बगैर इस्टीमेट के सुविधा शुल्क लेकर शिफ्ट कर दी थी 11 हजार की लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। विद्युत उपकेंद्र पुरखास के अवर अभियंता राघवेंद्र यादव को रिश्वतखोरी के आरोप में मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। जेई ने 17 हजार रुपये घूस लेकर 11 हजार विद्युत लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था। चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक की शिकायत व एमडी के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता की जनसुनवाई में क्षेत्र के तमाम ग्रामीण उपभोक्ताओं ने पुरखास के अवर अभियंता राघवेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत कर रखी थी। ताजा मामला मुस्तफाबाद गांव का है। पिछले दिनों गांव के एक किसान ने उनसे नलकूप की लाइन शिफ्ट कराने का प्रार्थना पत्र दिया। किसान ने इससे पहले सांसद विनोद सोनकर से भी फरियाद लगाई थी। सांसद-विधायक के पत्र पर विभाग ने लाइन शिफ्ट करने के लिए एक लाख दो हजार रुपये का इस्टीमेट बनाया। रकम अधिक होने पर किसान ने अवर अभियंता से सेटिंग कर 17 हजार रिश्वत देकर लाइन शिफ्ट करा ली। नियम दर किनार कर बगैर इस्टीमेट के लाइन शिफ्ट करने की जानकारी हुई तो विधायक आग बबूला हो गए। वह समर्थकों संग मुस्तफाबाद पहुंचे और लाइन देखी। मामला सही पाए जाने पर वहीं उन्होंने एक्सईएन और एसई सुशील कुमार को तलब कर लिया। एसई की जांच में आरोप सिद्ध हो गया। इसके बाद विधायक ने इसकी शिकायत एमडी से की। एमडी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी जेई को निलंबित करने का आदेश दिया। इसी के बाद देर शाम जेई को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें