फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली गायब होते ही बंद पड़े जेई व एसडीओ के मोबाइल

Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव । मंगलवार सुबह से देर शाम तक लगातार इलाके में बिजली गायब रही। बिजली के अभाव में क्षेत्र वासियों को पानी पीने के लाले पड़ गए। पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकाल कर खुले स्थान में समय गुजरा। क्षेत्र वासियों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बगैर किसी पूर्व सूचना के लंबी अवधि कटौती के कारण लोग बेखौफ होकर पड़े रहे की अपने निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के साथ ही लोगों का धैर्य जवाब देने लगा और साथ ही घरों में लगे इनवर्टर बैटरी ने भी जवाब दे दिया। इन सब के बावजूद भी जब लोगों ने सोरांव अकारीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ व जेई से संपर्क करना चाहा तो लोगों का फोन कॉल रिसीव नहीं किया तथा विद्युत उपखंड अधिकारी का विभागीय मोबाइल बंद रहा। जिससे लोगों में विद्युत कर्मचारी व अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें