फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन से पंजाब, हरियाणा जाने वाली ट्रेनों पर पड़ा असर

Sun, 21 Feb 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन के चलते रेल संचालन पर खासा असर पड़ा है। आंदोलन के चलते पंजाब, हरियाणा जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। इलाहाबाद से जाने वाली तमाम ट्रेनों को दिल्ली में ही रोक लिया गया है। इस बीच तूफान एक्सप्रेस भी निरस्त होने की वजह से शनिवार को इलाहाबाद नहीं पहुंची। आंदोलन की वजह से यात्री खासे परेशान है। वैष्णो देवी जाने वाले श्रृद्धालुओं को भी मजबूरी में अपने टिकट निरस्त कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे जाट आंदोलन से रेल संचालन गड़बड़ा गया है। आलम ये है कि अब पंजाब, हरियाणा, जम्मू की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनें दिल्ली में ही रोक ली जा रही है। इस वजह से जिन यात्रियों को अंबाला, चंडीगढ़, शिमला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, जम्मू आदि की तरफ जाना है वे खासे परेशान हैं। शनिवार को इलाहाबाद से कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस अपने गंतव्य स्टेशन के लिए गई, लेकिन दिल्ली से आगे दोनों ही ट्रेन नहीं बढ़ सकी। 
इलाहाबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस को भी दिल्ली में रोक लिया गया। इस बीच तूफान एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई। शनिवार को यह ट्रेन इलाहाबाद नहीं आई। रविवार को भी तूफान निरस्त रहेगी। उधर, रविवार और सोमवार को अप कालका मेल इलाहाबाद नहीं आएगी। इसी तरह अप मुरी एक्सप्रेस भी रविवार को निरस्त होने की वजह से इलाहाबाद नहीं आएगी। वहीं दूसरी ओर बहुत से लोगों ने वैष्णो देवी जाने के लिए दिल्ली से जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में अपने टिकट बुक करा लिए थे, लेकिन जाट आंदोलन के चलते दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रेनों के निरस्त हो जाने की वजह से यात्री खासे परेशान है। जो लोग जम्मू पहुंच गए हैं उन्हें अब वापस आने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें