फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र पुस्तकालय को पांच करोड़ स्वीकृत

Fri, 23 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। अखिलेश सरकार ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के नाम पर इलाहाबाद में स्थापित होने वाले पुस्तकालय के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। छोटे लोहिया की पांचवीं पुष्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे प्रदेश के कारागार मंत्री बलराम सिंह यादव ने यह जानकारी दी। साथ ही आश्वस्त किया कि जनेश्वर मिश्र पुस्तकालय के निर्माण की राह में आ रही अड़चनों को दूर कराया जाएगा। उन्होंने 500 गरीबों को कंबल का भी वितरण किया। साथ ही उन्हें समाजवादियों के लिए मिसाल बताया।
विज्ञापन


छोटे लोहिया के नया कटरा में स्थित आवास मिश्र स्मृति सदन में हुई श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि बलराम यादव ने कहा कि समाजवाद के प्रणेता डॉ राम मनोहर लोहिया के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए छोटे लोहिया ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी ईमानदारी, समता, आम आदमी के लिए किए गए संघर्ष के कारण ही उन्हें समाजवाद की पाठशाला माना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने सपा सरकार की नीतियों को गिनाया। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार दूधनाथ सिंह ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जनता को धर्म, जाति, क्षेत्र के नाम पर मिथ्या चेतना पैदा कर छलने का काम कुछ राजनीतिज्ञ कर रहे हैं, जो मानवता के लिए कलंक है। उन्होंने इसे समाजवादी विचारधारा पर संकट बताया।

कहा कि समाजवादियों को इस चुनौती का जवाब देना चाहिए। स्मारक समिति के अध्यक्ष रामसजीवन शुक्ल ने कारागार मंत्री के सामने पुस्तकालय निर्माण की दिक्कतें बताईं। इस दौरान रामपूजन पटेल, लल्लन राय, रामानंद भारती, एसएन सिंह, प्रोफेसर हर्ष कुमार, विधायक हाजी परवेज अहमद, मीना तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, डॉ बीबी तिवारी, परमानंद मिश्र ने भी अपने संस्मरण सुनाए। संचालन अवधेश यादव ने किया।
विज्ञापन


कारागार मंत्री बलराम यादव ने माघ मेला क्षेत्र स्थित समाजवादी चिंतन शिविर में हुए खिचड़ी भोज में भी हिस्सा लिया। इसके पहले पार्टी कार्यालय पहुंच पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय जवाहर सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इन समारोहों में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तखार हुसैन, अपर महाधिवक्ता अशोक पांडे, गुलाब सिंह यादव, वजीर खान, सबिहा मोहानी, शशांक त्रिपाठी, मंजू यादव, दानबहादुर मधुर, शिव प्रसाद मिश्र, राम मिलन यादव, महबूब उस्मानी, मुश्ताक काजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें