फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जलकल कर्मचारी का फंदे पर लटकता मिला शव

Mon, 26 Jan 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इंदलपुर मोहल्ले में रहने वाले जलकल विभाग में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत इंद्रजीत (36) पुत्र हरिश्चंद्र का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर नैनी पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन

उक्त मोहल्ला निवासी इंद्रजीत पिता की मौत के बाद जलकल विभाग में ऑपरेटर के पद पर नौकरी पाया था। इंद्रजीत के दो और भाई हैं। वह भी जलकल विभाग में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में मां पत्नी आशा और चार बेटे हैं। घरवालों के मुताबिक इंद्रजीत नशे का आदी था। इसे लेकर परिवार में विवाद हुआ करता था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी आशा अपने ज्येष्ठ योगेन्द्र के घर चली गई।
इस दौरान पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने रात 12 बजे घर का दरवाजा खुला देखा, तो उसे शक हुआ। वह अंदर पहुंचा तो देखा के इंद्रजीत फंदे पर लटक रहा है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिकटीम रविवार की सुबह पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें