प्रयागराज एक्सप्रेस और इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस में अब नेत्रहीन यात्रियों को अपनी बर्थ ढूंढने में मुश्किल नहीं होगी। ऐसे यात्री बिना किसी की मदद लिए बिना आसानी से अपनी बर्थ तक पहुंच जाएंगे। दरअसल उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने अपनी इन दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के कोचों में ब्रेल लिपि वाले साइनेज लगाने की व्यवस्था की है। प्रयागराज में इसे लगाया जा चुका है, जबकि जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस में इन कोचों को शीघ्र लगा दिया जाएगा।
नेत्रहीन यात्रियों की सहूलियत के लिए काफी पहले ब्रेल लिपि वाले साइनेज लगाने की योजना रेलवे ने बनाई थी। फिलहाल एनसीआर के इलाहाबाद डिपो में 100 कोचों में ब्रेल साइनेज की सुविधा का प्रावधान किया जा रहा है। प्रयागराज एक्सप्रेस के तमाम कोचों में इसे लगाया भी जा चुका है। इसी क्रम में इसे अब इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस में भी लगाने की तैयारी है। एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार के मुताबिक जोन की सभी ट्रेनों में इस ब्रेल साइनेज लगाने की तैयारी रेलवे कर रहा है।