इलाहाबाद। मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। प्रज्ञानम संस्था की ओर से दयानंद मार्ग स्थित रोटरी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति अरुण टंडन, एयर मार्शल आर.के एस भदौरिया, कमिश्नर राजन शुक्ला, मेजर जनरल रवि डिमरी ने पुष्पांजिल अर्पित की। उसके बाद भारतीय वायुसेना के प्रसिद्ध सिम्फनी बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी।
गजल गायक भूपेंद्र शुक्ल, कविता निगम ने जगजीत सिंह की गजल ‘ चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन से देश जहां तुम चले गए’ ‘ जिंदगी तूने लहू दे के दिया कुछ भी नहीं ’ सुनाया। उसके बाद इंडियन आइडल फेम गार्गी द्विवेदी ने मां सुनाओ मुझे वो कहानी सुनाई। कार्यक्रम के दौरान रवींद्र जैन को भी श्रद्धांजलि दी गई, दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन अखिलेश मिश्र, धन्यवाद स्वामी आनंद ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर एनसीजेडसीसी के निदेशक गौरव बंसल, पूर्व डीजीपी के.के बंसल, डा. डा.एन शुक्ल, पुष्पा शुक्ल, इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक राजेश पुरोहित, एडवोकेट जनरल विजय बहादुर सिंह, अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।