फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इविवि की छात्रा को मिली मॉस्को में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस हाउस, नई दिल्ली में आयोजित रूसी भाषा में कविता पाठ प्रतियोगिता में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की छात्रा रिंकी प्रजापति ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें प्रमाण पत्र, मॉस्को पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

रिंकी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं और साथ ही रूसी भाषा में दो साल का डिप्लोमा कोर्स कर रहीं हैं। मॉस्को पॉलिटेक्निक विवि ने रूसी विज्ञान और संस्कृति केंद्र, नई दिल्ली के सहयोग से भारतीय छात्रों के लिए ‘रूस-मेरी आत्मा’ विषय पर एक उत्सव का आयोजन किया। 14 व 15 अप्रैल को आयोजित उत्सव में क्विज, कविता पाठ और रूसी स्मारिका निर्माण पर मास्टर क्लास समेत कई गतिविधियां शामिल रहीं।
इस कार्यक्रम में स्थान पाने के लिए प्रतिभागियों को अपना परिचय देते हुए एक लघु वीडियो प्रस्तुति रिकॉर्ड करनी थी और मौखिक रूप से व्यक्त करना था कि इस उत्सव में उनकी क्या रुचि है। इविवि के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा (रूसी भाषा) छात्र भी इसमें शामिल शॉर्टलिस्ट किए गए थे। उन्हें दिल्ली बुलाया गया था।
विज्ञापन

14 अप्रैल को पहले दिन एक परिचयात्मक सत्र था, जिसमें अभिव्यंजक पठन और रूसी स्मारिका-निर्माण व क्विज पर मास्टर कक्षाएं आयोजित की गईं। वहीं, 15 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम रूसी भाषा में कविता पाठ का आयोजन, जिसमें इविवि की रिंकी प्रजापति अव्वल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें