फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि: स्नातक प्रथम को प्रमोशन या परीक्षा, आज होगा तय

Wed, 16 Jun 2021 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • परीक्षा समिति की बैठक में आज हो सकते हैं कई निर्णय
  • सत्र को पटरी पर लाने की चुनौती से जूझ रहा इविवि प्रशासन
विज्ञापन
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा या पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी, यह बुधवार को तय हो जाएगा। 16 जून को प्रस्तावित परीक्षा सीमिति की बैठक में इस मुद्दे पर कोई निर्णय लिया जा सकता है। पिछले दिनों हुई परीक्षा समिति की बैठक में तय हुआ था कि स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा और स्नातक प्रथम वर्ष के साथ ही पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा जुलाई-अगस्त में आयोजित की जाएगी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में परीक्षा के आयोजन पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को भी प्रमोट करने का निर्णय लिया जा सकता है, ताकि अगले सत्र को पटरी पर लाया जा सके।

विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने यह भी तय किया था कि पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के पहले एवं अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी सेमेस्टर के छात्रों को भी बिना परीक्षा प्रमोट किया जाएगा। पिछले दिनों छात्रों ने स्नातक प्रथम वर्ष और प्रथम एवं अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को भी बिना परीक्षा उत्तीर्ण किए जाने की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया था। वहीं, इविवि प्रशासन के लिए भी जुलाई-अगस्त में स्नातक प्रथम वर्ष और प्रथम एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं करा पाना आसान नहीं होगा। पूर्व में हुईं ऑनलाइन परीक्षाओं के दौरान कई तरह की बाधाएं आईं थीं, जबकि कोविड के दौर में ऑफलाइन मोड में परीक्षाओं का आयोजन करा पाना मुश्किल होगा।

इविवि के सूत्रों का कहना है कि स्नातक प्रथम वर्ष और प्रोफेशनल एवं पीजी पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को भी बिना परीक्षा प्रमोट किए जाने पर निर्णय हो सकता है, जबकि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा अगस्त में कराई जा सकती है। हालांकि यह बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक के बाद ही तय होगा कि प्रथम वर्ष और प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा या पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रथम वर्ष और प्रथम एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की जाएंगी। परीक्षा समिति की बैठक में द्वितीय से तृतीय वर्ष में प्रमोट किए गए छात्रों के अंक निर्धारण फार्मूले को लेकर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें