बहरिया क्षेत्र के कहली-गमरहटा गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग कई सालों से बदहाल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग का मरम्मतीकरण कराया जाए। ग्रामीण रणजीत कुमार मौर्य व पंकज कुमार मौर्य ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना लगभग सैकड़ों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति बेहद जर्जर है। गिट्टी, बोल्डर और मिट्टी के बीच लोगों का चलना दूभर है। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है। लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संपर्क मार्ग की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।