फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी, इसरो मिलकर करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी, इसरो मिलकर करेंगे काम
विज्ञापन

0 दोनों संस्थान शिक्षा और अनुसंधान पर साथ-साथ काम करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) एक और उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और ट्रिपलाआईटी मिलकर शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अब काम करेंगे। ट्रिपलआईटी और इसरो के बीच 23 जुलाई को सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे। इसरो की ओर से निदेशक क्षमता निर्माण कार्यक्रम डॉ. पीवी वेंकट कृष्ण एवं ट्रिपलआईटी की ओर से निदेशक प्रो. पी नागभूषण एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे। इसरो के दो सदस्यीय दल में सहायक निदेशक क्षमता निर्माण कार्यक्रम इसरो भी शामिल हैं।
ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. नागभूषण ने बताया कि समझौते के तहत पांच वर्ष की अवधि में कई अहम विषयों पर दोनों संस्थान मिलकर काम करेंगे। ट्रिपलआईटी इसरो में काम कर रहे प्रोफेशनल्स को पीएचडी, एमटेक, एमबीए फॉर प्रोफेशनल्स प्रोग्राम की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसका उद्देश्य नौकरी के साथ-साथ अनवरत सीखने पर बल है। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शिक्षा के कार्यक्रमों का विकास करेंगे। इसके जरिए लघु अवधि के लिए वैज्ञानिकों, संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं, विद्वानों, तकनीकी कर्मचारियों और छात्रों का एक दूसरे के यहां आदान प्रदान एक-दूसरे के यहां संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपीराइट-पेटेंट पर मिलकर करेंगे काम
0 ट्रिपलआईटी निदेशक ने बताया कि दोनों संस्थान संयुक्त रूप से थीसिस पर्यवेक्षण, अनुसंधान परियोजना, प्रकाशनों, कॉपीराइट और पेटेंट की सुविधा पर काम करेंगे। तकनीकी बैठकों, अंतर्राष्ट्रीय कार्यशालाओं, सम्मेलनों, सेमिनारों, संकाय विकास कार्यक्रमों, संगोष्ठी आदि में दोनों मिलकर कर आगे बढ़ेंगे। बताया कि लर्निंग-वर्किंग मोड के माध्यम से इसरो के रिसर्च छात्रों एवं तकनीकी कर्मचारियों के सकल योग्यता सूचकांक (जीआईक्यू) में सुधार लाया जाएगा। वीडियो उपग्रह लिंक की स्थापना, ई-क्लास रूम, लैब, पाठ्यक्रम, अनुसंधान प्रयोगशालाओं की स्थापना, प्रशिक्षण और पुस्तकालय आदि के विकास में दोनों संस्थान एक दूसरे की सहायता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें