फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इस्कॉन आज निकालेगा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Sun, 29 Jun 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इस्कॉन की तरफ से पहली बार अलग तिथि पर रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में वाराणसी से 150 भक्तों की टोली शामिल होगी। इसके साथ ही ओडिसी नृत्य भक्तों का ध्यान आकर्षित करेगी।
विज्ञापन

मंदिर के सचिव जय प्रकाश बताते हैं, यात्रा यूपी बार काउंसिल चौराहा से शुरू होकर हीरालाल हलवाई चौराहा, सुभाष चौराहा होते हुए सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में विश्राम लेगी। रथयात्रा 27 की बजाय 29 जून को होगी, ताकि अधिक लोग इसमें सम्मिलित हो सके।
भगवान को 1008 प्रकार के व्यंजन का भोग लगेगा। इसमें इडली, सांभर, डोसा, वड़ा, दही चावल, साग चोचड़ी, बेगुन भजा, रसगुल्ला, संदेश, मिष्ठी दोई, लूची, ढोकला, दही वड़ा, थेपला, श्रीखंड, पोहा, खाजा, छेना पोड़ा, खीर, पुलाव, घेवर, लड्डू, कचोरी, वड़ा पाव, मिसल, दही भिंडी आदि शामिल है।
विज्ञापन

यात्रा की तैयारी के लिए फ्रेंड्स ऑफ जगन्नाथ नामक समूह का गठन किया गया। इसमें 12 से 25 वर्ष के 70 से अधिक युवक-युवतियों ने स्वेच्छा से विभिन्न सेवाओं की जिम्मेदारी ली है। मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली हरिनाम संकीर्तन करेगी।
पहली बार लगेगा आनंद बाजार, भक्तों को मिलेगा प्रसाद
इस्कॉन की ओर से हनुमान मंदिर परिसर में पहली बार आनंद बाजार (प्रसाद स्टॉल) लगेगा। जिससे सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जा सके। इस बार 10 हजार से अधिक लोगों को प्रसाद वितरित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें