फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irtc News today: अक्तूबर से महाकाल और तेजस एक्सप्रेस को भी चलाने की तैयारी 

Mon, 21 Sep 2020 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
mahakal express - फोटो : mahakal express
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी, महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन एवं ओंकारेश्वर की नगरी इंदौर को आपस में जोड़ने वाली कारपोरेट घराने की ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस का संचालन एक बार फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन के रास्ते सप्ताह में एक दिन चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस का संचालन अगले माह से शुरू होगा। इस संबंध में ट्रेन स्टाफ को जानकारी दी गई है वह अगले माह से तैयार हो जाएं। काशी महाकाल के अलावा तेजस एक्सप्रेस का भी संचालन आईआरसीटीसी द्वारा अगले माह शुरू किया जाएगा। हालांकि तेजस एक्सप्रेस प्रयागराज नहीं आती।

इस वर्ष 16 फरवरी को ही पीएम मोदी ने काशी महाकाल एक्सप्रेस का उदघाटन किया। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह ट्रेन कोविड-19 की वजह से मार्च 2020 में ही बंद कर दी गई। सप्ताह में दो दिन इस ट्रेन का संचालन लखनऊ एवं एक दिन प्रयागराज के रास्ते हो रहा था। यात्रियों को भी यह ट्रेन खासी पसंद आई। फिलहाल छह माह से ज्यादा के अंतराल के बाद अगले माह से काशी महाकाल एक्सप्रेस एक बार फिर से चलेगी।
विज्ञापन


हालांकि इसके संचालन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। आईआरसीटीसी के अफसरों का कहना है कि काशी महाकाल एक्सप्रेस और तेजस को अक्टूबर में शुरू करने की तैयारी की गई है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने तैयारी शुरू कर दी है। स्टॉफ को सूचित करने के साथ कोच भी तैयार किए जा रहे हैं। 15 अक्तूबर के बाद इसका संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें