फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET : नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी की तो जाना पड़ सकता है हवालात, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Sat, 20 Jun 2026 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नीट यूजी पुनर्परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। डीसीपी नगर ने कहा कि अभ्यर्थी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
नीट यूजी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट यूजी पुनर्परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। डीसीपी नगर ने कहा कि अभ्यर्थी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को हवालात भी भेजा जा सकता है।

विज्ञापन


डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि रविवार 21 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। शहर के 47 परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों व पुलिस टीमों के माध्यम से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के अनुचित कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नकल, फर्जी अभ्यर्थियों की एंट्री, प्रश्नपत्र लीक करने की कोशिश अथवा परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के लिए पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन


किसी भी तरह की अफवाह पर न दें ध्यान

डीसीपी ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है कि परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें