फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : संगम स्टेशन पर आईआरसीटीसी संचालित करेगा रिटायरिंग रूम, 14 कमरे और तीन डॉरमेट्री बनाए गए

Sun, 11 Oct 2026 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ-2025 से पहले बनकर तैयार हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री का ताला अब खुलने की उम्मीद जग गई है। संचालन की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ-2025 से पहले बनकर तैयार हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री का ताला अब खुलने की उम्मीद जग गई है। संचालन की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को सौंपी जा रही है।

विज्ञापन

प्रयागराज संगम स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 14 आधुनिक कमरेे व तीन डॉरमेट्री हॉल बनाए गए हैं। प्रशासनिक अड़चनों और संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण कमरे, हॉल उद्घाटन के इंतजार में बंद पड़े हैं। इस मुद्दे को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने स्पष्ट किया कि रिटायरिंग रूम का संचालन आईआरसीटीसी करेगा। इस संबंध में आईआरसीटीसी को पत्र भेजा जाएगा। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य रौनक गुप्ता का मानना है कि रिटायरिंग रूम खुलने के बाद स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें