फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने एक दिन में बेचे 13.45 लाख टिकट

Sat, 04 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रिजर्वेशन की अवधि 60 से बढ़ाकर 120 दिन करने का असर अप्रैल के पहले तीन दिनों में ही दिख गया। रेलवे के काउंटर से लेकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट तक 120 दिन पहले की तिथियों में रिजर्वेशन कराने वालों की कतार लग गई। हालत यह हुई कि आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग का नया रिकार्ड बना डाला। पहली बार कारपोरेशन ने एक दिन में 13.45 लाख आरक्षित टिकटों की बिक्री की। अफसरों का दावा है कि यह नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग सिस्टम के चलते संभव हो सका। पिछले साल कारपोरेशन ने ऑनलाइन रिजर्वेशन प्रणाली के सुधार पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन


एक, दो और तीन अप्रैल तक रेलवे के काउंटरों पर जून और जुलाई में रिजर्वेशन कराने वालों की कतार लगी थी। कई ट्रेनों में जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई में स्कूल खुलने तक ट्रेनों के ज्यादातर आरक्षित टिकटों की बिक्री हो गई। बताते हैं कि  रेलवे काउंटरों तक पहुंचने में लोगों को चार-चार घंटे में कतार में खड़े होना पड़ा। इसके विपरीत आईआरसीटीसी के नेक्स्ट जेन टिकटिंग सिस्टम ने धड़ाधड़ टिकटों की बुकिंग की। सुबह आठ से नौ बजे के बीच ही 2.89 लाख टिकटों की बिक्री हो गई। सुबह 10 से 11 बजे के बीच 1.74 लाख आरक्षित टिकट बिके। पूरे दिन में 13.45 लाख 496 आरक्षित टिकटों की बिक्री हुई। आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी संदीप दत्ता के मुताबिक कारपोरेशन के इतिहास में यह नया रिकार्ड है। नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग प्रणाली का असली फायदा अब ग्राहकों के समझ में आ रहा है। पुरानी प्रणाली से यह संभव नहीं था।

रेल यात्रियों के लिए आरक्षण अवधि 120 दिन किए जाने के बाद रेल कर्मचारियों के लिए भी यह सुविधा बढ़ा दी गई है। रेलवे बोर्ड ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अब कर्मचारी 150 दिन पहले से पास और पीटीओ जारी करा सकेंगे। रेलकर्मियों को 30 दिन अतिरिक्त दिए जाने के नियम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें