क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह के मुताबिक अब तक पर्यटन में 12 ईकाइयों ने निवेश के लिए 204 करोड़ रुपये के निवेश पर हस्ताक्षर किए हैं। ये सभी स्थानीय निवेशक हैं। इनमें सबसे बड़ा निवेश रिसॉर्ट के लिए 100 करोड़ रुपये का अमरेंद्र ग्रुप से आया है । इसके अलावा 25 करोड़ रुपये का निवेश रिसॉर्ट के लिए ही वैभव ग्रुप ने किया है। इसी तरह कृपा शंकर ग्रुप की तरफ से भी रिसॉर्ट के लिए 15 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है।