फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नसबंदी के दौरान महिला की मौत के मामले में जांच टीम गठित, डॉक्टरों के दर्ज होंगे बयान

Sat, 21 Feb 2026 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चाका में नसबंदी के दौरान महिला की मौत के मामले में जहां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जांच टीम का गठन भी हो गया है।
विज्ञापन
रोशनी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाका में नसबंदी के दौरान महिला की मौत के मामले में जहां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जांच टीम का गठन भी हो गया है। तीन सदस्यीय जांच टीम जल्द ही चाका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक, सर्जन व एनेस्थेटिक सहित अन्य के बयान दर्ज करेगी।

इसके अलावा टीम पीड़ितों से भी मिलेगी। एसीएमओ डॉ. आरसी पांडेय के नेतृत्व में मामले की जांच होनी है। टीम सोमवार को चाका सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर देगी। मंगलवार तक जांच की रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

धनूपुर में हो चुकी है घटना

नसबंदी के दौरान महिला की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले आठ जनवरी 2026 को धनूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराने आई एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने नसबंदी के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि महिला सर्जरी से पहले डर गई थी। इसके बाद उसकी हालत अचानक से बिगड़ने लगी। ऐसे में महिला को एसआरएन अस्पताल उपचार के लिए लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

 

चार लाख रुपये का मिलता है मुआवजा

नसंबदी के लिए आने वाले महिला या पुरुष की अगर मौत होती है तो सरकार की तरफ से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है।

 

सीएमओ की तरफ से हमें जांच का निर्देश मिला है। ऐसे में जल्द ही सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक, सर्जन व एनेस्थेटिक के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस दौरान देखा जाएगा कि महिला की सर्जरी हुई थी कि नहीं। इसके अलावा महिला को कौन-कौन सी दवाएं दी गई थीं। - डॉ. आरसी पांडेय, एसीएमओ

नसबंदी के दौरान मौत होने की संभावना होती है। हालांकि, ऐसा बहुत कम देखने में आता है। फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई यह जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। - डॉ. एके तिवारी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत मामले में दो चिकित्सक व चार स्टॉफ नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका में शुक्रवार को नसबंदी शिविर में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत मामले में दो चिकित्सक व चार स्टॉफ नर्स के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रीवा राजमार्ग पर चक्काजाम करते हुए हंगामा किया था।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका में शुक्रवार को नसबंदी शिविर में चकमुंडी मोहल्ला निवासी रोशनी (25) पत्नी प्रवेश भारतीय भी पहुंची थी। शाम को नसबंदी के दौरान उसकी तबीयत खराब होने लगी थी। चिकित्सकों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे नाराज परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रीवा राजमार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था।

रात को एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मुआवजा दिलाए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया था। इसके बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया था। पति प्रवेश भारतीया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक डॉ. प्रतिमा, डॉ. आशुतोष सिंह, स्टॉफ नर्स सारिका कुशवाहा, प्रियंका, सारिका राय और सकीला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें