फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घूस मांगने के मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घूस मांगने के मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन

0 पूर्व में तैनात अफसर के खिलाफ भी मिली शिकायतें, खाद्य आयुक्त को भेजी गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। घूस मांगने के मामले में सोरांव में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पूर्व में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं। ऐसे में उन्हें भी जांच के दायरे में लाया गया है। साथ ही उपायुक्त खाद्य को प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी गई है।
सोरांव में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार का मऊ के एक दुकानदार से घूस मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद अभिहित अधिकारी की ओर से जांच बैठा दी गई है। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पूर्व में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयदीप मौर्य के खिलाफ भी घूस लिए जाने की शिकायतें मिलीं। पाया गया कि पूर्व में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कई बड़े दुकानदारों को छोटी दुकानों का लाइसेंस जारी कर दिया। इससे विभाग को राजस्व की हानि हुई।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी ममता चौधरी का कहना है कि वीडियो वायरल होने के मामले के साथ पूर्व में तैनात अफसर के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। शनिवार को अफसरों तथा दुकानदारों से पूछताछ की गई। वायरल वीडियो में दुकानदार मऊआइमा का है। हालांकि, अभी संबंधित दुकानदार से पूछताछ नहीं हो पाई है।
अभिहित अधिकारी का कहना है कि आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें