फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी में यौन उत्पीड़न की जांच

विज्ञापन
Investigation of sexual harassment in MNNIT
विज्ञापन
एमएनएनआईटी यौन उत्पीडन मामला
विज्ञापन

ग्रीवांस सेल ने शोध छात्रा से मांगी सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल
संस्थान के निदेशक के शहर से बाहर होने के चलते आगे की कार्रवाई का इंतजार
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में शोध छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद संस्थान सन्नाटे में है। आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई के मामले में अब सभी की निगाह निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी पर लगी हैं। निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी के शहर से बाहर होने के चलते अभी इस मामले में कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। एमएनएनआईटी ग्रीवांस सेल की चेयरपरसन प्रो. गीतिका का कहना है कि शिकायत उनके पास पहुंचने के बाद उन्होंने शोध छात्रा को बुलाकर उसके आरोपों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करके निदेशक कार्यालय को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि छात्रा के आरोपों की पुष्टि के लिए संस्थान और छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज और छात्रा के कॉल डिटेल की मांग की गई है। छात्रा ने अभी ग्रीवांस सेल को यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है।
छात्रावासों एवं शिक्षक कॉलोनी में छात्रा के यौन उत्पीड़न की चर्चा आम रही। ग्रीवांस सेल की चेयरपरसन प्रो. गीतिका ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने छात्रा को बृहस्पतिवार को बातचीत के लिए बुलाया। उन्होंने छात्रा से बातचीत के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार करके उसे निदेशक कार्यालय को भेज दिया है। इस बारे में निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने शनिवार को समाचार पत्रों में छपी रिपोर्ट देखी है, अब सोमवार को शहर लौटने के बाद वह ग्रीवांस सेल की रिपार्ट देखने और दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। इस बारे में वह दोनों पक्षों को नोटिस भी जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएनएनआईटी की एक शोध छात्रा ने अपने विभाग के ही प्रोफेसर पर परेशान करने का आरोप लगाया था। छात्रा का कहना था कि यह प्रोफेसर जो उसके गाइड भी हैं आए दिन उसे फोन करके परेशान करते हैं, उसे गलत तरीके से घूरते और कमेंट करते हैं। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद शनिवार को संस्थान में अवकाश होने के बाद भी लोगों में इस बात की चर्चा होती रही। निदेशक के बाहर होने के चलते आरोपी प्रोफेसर से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में वह निदेशक से मिलकर अपनी बात रखेंगे, उससे पहले वह कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें