फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: एयरफोर्स इंजीनियर की हत्या की जांच फिर अटकी, पत्नी का दर्ज होना है वीडियो रिकाॅर्डेड बयान

Tue, 17 Jun 2025 12:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा की हत्या की जांच फिर से अटक गई है। क्योंकि उनकी पत्नी का वीडियो बयान दर्ज नहीं हो सका है। जिसकी वजह से जांच में समय लग रहा है।
 
विज्ञापन
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरफोर्स कैंपस में कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा की हत्या के मामले में जांच फिर अटक गई है। दरअसल, उनकी पत्नी का वीडियो रिकॉर्डेड बयान न होने से यह कार्रवाई अटकी पड़ी है। मौजूदा समय में उनकी पत्नी देश से बाहर हैं। ऐसे में अब उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होने की संभावना है।

विज्ञापन


मुकदमे की ववेचना के दौरान इंजीनयर की पत्नी का बयान विवेचक ले चुके हैं। इसके अलावा मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) भी उनसे बात कर चुका है। हालांकि, उनका वीडियो रिकॉर्डेड बयान लिया जाना अभी बाकी है। दरअसल, इंजीनियर की हत्या की वह इकलौती चश्मदीद हैं। ऐसे में मामले से संंबंधित हर जांच में उनका बयान बेहद अहम है। सूत्रों के मुताबिक वह कुछ दिनों पहले ही देश से बाहर गई हैं।

तीन सदस्यीय एसआईटी की अध्यक्षता आईजी रेंज कर रहे हैं। इसमें अपर पुलिस आयुक्त व एसीपी धूमनगंज को भी शामिल किया गया है। 29 मार्च को हुए इस हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी सौरभ पासी व साजिश में शामिल होने के आरोपी उसके माता-पिता व भाई जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें