फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पाक के लिए जासूसी में गिरफ्तार ट्रैवेल ब्लॉगर के प्रयागराज दौरे की जांच शुरू

Thu, 22 May 2025 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा के प्रयागराज कनेक्शन की जांच शुरू हो गई गई। खुफिया एजेंसियां गोपनीय तरीके से उसके बारे में जानकारी एकत्र करने में जुट गई हैं। पता लगाया जा रहा है कि वह क्यों व कैसे आई थी।
विज्ञापन
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा के प्रयागराज कनेक्शन की जांच शुरू हो गई गई। खुफिया एजेंसियां गोपनीय तरीके से उसके बारे में जानकारी एकत्र करने में जुट गई हैं। पता लगाया जा रहा है कि वह क्यों व कैसे आई थी। उसके आने के पीछे की वजह क्या थी। एक दिन पहले यह बात सामने आई कि वह चार महीने पहले महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आई थी। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन वह महाकुंभ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर घूमी थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियाें ने उसके इस दौरे के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। यह पता किया जा रहा है कि वह यहां किन लोगों के साथ आई। वह किस तरह दिल्ली से प्रयागराज पहुंची और यहां किन-किन लोगों से मिली। कौन-कौन से स्थान थे, जहां वह गई। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यहां आने के दौरान उसने किसी संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क तो नहीं किया। हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति एक यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर है, जिसे 16 मई को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें