बेसिक शिक्षा निदेशक ने गलत तरीके से अंकपत्र में टेंपरिंग करके नौकरी पाने वाले शिक्षकों के वेतन जारी करने पर रोक लगा दिया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेजे पत्र में निदेशक ने कहा कि गलत अंकपत्र लगाने वाले शिक्षकों की तो हाईकोर्ट के आदेश पर नौकरी चली गई है, लेकिन अंकपत्र में टेंपरिंग करने वालों की जांच के लिए भीमराव आंबेडकर विवि आगरा से कहा गया है कि जांच पूरी होने के बाद ही इन शिक्षकों पर निर्णय होगा, इस दौरान इनका वेतन जारी नहीं होगा। निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि जब तक विवि की ओर से जांच पूरी नहीं हो जाती किसी शिक्षक का वेतन नहीं रोका जाएगा। प्रदेश में 2823 शिक्षकों की नियुक्ति गलत प्रमाणपत्रों के आधार पर किए जाने की शिकायत के बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद निदेशक ने विवि की ओर से टेंपर्ड प्रमाणपत्रों की जांच पूरी होने तक किसी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए इन शिक्षकों को वेतन नहीं देने का आदेश दिया है।